लखीसराय: किऊल स्टेशन एरिया में चेकिंग के दौरान RPF ने एक व्यक्ति को चोरी के मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार
शुक्रवार अपराह्न 12:14 बजे RPF किऊल पोस्ट द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की गई जानकारी के अनुसार किऊल स्टेशन एरिया से ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी की मोबाइल के साथ भागलपुर जिला के विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत छोटी साहिबगंज के रहने वाले डब्लू यादव के पुत्र सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक मोबाइल मिला जो चोरी का था.