जमुई: उलाई नदी के इमली घाट पर धड़ल्ले से की जा रही अवैध बालू की तस्करी, इंटरनेट मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
Jamui, Jamui | Jan 30, 2024 गिद्धौर थाना क्षेत्र के उलाई नदी के इमली घाट से दिन के उजाले में भी धड़ल्ले से अवैध बालू की तस्करी हो रही है। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। यह वायरल वीडियो सोमवार से मंगलवार को भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके बावजूद गिद्धौर थाना की पुलिस लापरवाह बनी हुई है। हालांकि खान निरीक्षक ने कार्रवाई की बात कही है।I