जमुई: जमुई सहित जिले के सभी अंचल में पदस्थापित सीओ का हुआ तबादला,31 जनवरी तक संबंधित जिला में पदभार करेंगे ग्रहण
Jamui, Jamui | Jan 30, 2024 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पटना के द्वारा बड़े पैमाने पर अंचलाधिकारी व राजस्व कर्मचारी का फेर बदल किया गया है। जमुई- सिकंदरा सहित जिले के सभी 10 अंचल के सीओ का तबादला कर दिया गया है। अंचल कार्यालय में पदस्थापित सीओ का तबादला होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। 31 जनवरी तक सभी सीओ अलग-अलग संबंधित जिला में पदभार ग्रहण करेंगे