जमुई: अंबा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बच्चे सहित दो को मारी टक्कर
Jamui, Jamui | Jan 30, 2024 जमुई -लखीसराय मुख्य मार्ग के अंबा गांव के समीप सोमवार को लखीसराय की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क पार कर रहे एक बच्चे सहित दो लोगों को टक्कर मार दिया जिसमें दोनों घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जबकि बच्चे को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान अंबा निवासी अयोध्या महतो का तीन वर्षीय पुत्र आयुष के रूप में की गई।