कैराना: कैराना कोतवाली में बाजार गई किशोरी को ले जाने के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा
Kairana, Shamli | Sep 26, 2026 कैराना नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 22 सितंबर की सुबह बाजार से सामान लेने गई थी, लेकिन काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी। तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। आरोप है कि जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव लाडपुरा निवासी प्रिंस, दीपू और संतोष उसकी बेटी को गाड़ी में डालकर ले गए।