घाटशिला प्रखंड के धरमबहाल गांव स्थित प्रज्ञा केन्द्र के समीप बुधवार की दोपहर 3 बजे भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती बड़े ही सम्मान के साथ मनाई गई। डा. राजेन्द्र प्रसाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए धरंजय सिन्हा ने कहा कि डा. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884, को बिहार के सारण जिला अंतर्गत जिरादेई में हुआ था।