बांदा, उत्तर प्रदेश। बांदा में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि चार चोर एक मकान में चोरी करने के इरादे से घुसे, लेकिन घर में कैश, सोना या चांदी जैसा कोई कीमती सामान नहीं मिला।
आरोप है कि कीमती सामान नहीं मिलने से नाराज चोरों ने मकान में लगी सभी टोटियां ही चोरी कर लीं और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई टोटियां बरामद कर ली हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि घर में कोई कीमती सामान नहीं मिलने के कारण गुस्से में उन्होंने टोटियां चोरी कर ली थीं।
अनोखी चोरी का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
.
.
.
.
#Banda #BandaNews #UPNews #UttarPradesh #Theft
Fatehabad, Agra | Aug 14, 2026