परिहार: बेतहा उर्दू स्कूल में मिड-डे मील से अंडे गायब, मामले की जांच शुरू
बेतहा उर्दू स्कूल में मिड-डे मील योजना में अनियमितता का मामला सामने आया है। बच्चों की थाली से अंडे गायब पाए जाने पर हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि आपूर्ति रजिस्टर में अंडे चढ़ाए गए हैं, लेकिन बच्चों को नहीं दिए गए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि सेविका और संबंधित कर्मियों की मिलीभगत से फर्जी भुगतान किया गया