गिरिडीह: बरनवाल महिला समिति ने सावन महोत्सव में गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया उत्सव
बरनवाल महिला समिति गिरिडीह के द्वारा बरनवाल सेवा सदन गिरिडीह में शनिवार को 2 बजे से सावन महोत्सव पारंपरिक एवं उत्साह पूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव की शुरुआत समिति की अध्यक्षा ललिता बरनवाल व डॉक्टर वैशाली भारती और कार्यकारिणी सदस्यों ने अहिरन जी की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित करके एवं माल्यार्पण करके की।