भीलवाड़ा: नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अस्थाई अतिक्रमण हटाया
भीलवाड़ा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम का दस्ता पूरी सख्ती के साथ लगातार सड़कों पर एक्शन मोड़ में दिख रहा है, नगर निगम की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। शास्त्रीनगर, सोलंकी टॉकीज रोड, महावीर पार्क के आसपास क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण कर रखा था।