सोनकच्छ: सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर पीपलरावा मंडी पहुंचे, किसानों से की बातचीत
गुरुवार दोपहर 2 बजे सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर पीपलरावा मंडी का औचक निरीक्षण करने पहुचे वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। किसानों द्वारा लाई गई उपज की तौल, खरीदी, भंडारण एवं अन्य व्यवस्थाओं को देखा तथा उन्हें और अधिक सुव्यवस्थित एवं बेहतर बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।