गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने कन्या पूजन किया, कन्याओं के पांव पखारकर लिया आशीर्वाद
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में पारंपरिक विधि-विधान से कन्या पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई, उनके पांव पखारे और विधिवत पूजा-अर्चना कर उपहार भेंट किए। इसके बाद उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ