गोरखपुर की साहबगंज गुड़ मंडी में इस बार दुर्गा पूजा के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। यहां पूजा समिति ने उत्तराखंड के मशहूर कैंची धाम की तर्ज पर पूरा मॉडल तैयार किया है। इस मॉडल में बाबा नीम करौली का मंदिर, मुख्य गेट, तपस्या गुफा, समाधि स्थल और हनुमान जी की प्रतिमा समेत कई खास जगहों को दिखाया गया है।
[ Gorakhpur Khabar Live News ]
#GorakhpurKhabar #Gorakhpur #GorakhpurNews