मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व के सरही में आधुनिक कैंटीन का भव्य शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को मिली नई उड़ान
Mandla, Mandla | May 10, 2026 कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के सरही गेट मे मध्य प्रदेश ईको पर्यटन बोर्ड के सहयोग से वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय समुदायों के आर्थिक विकास की दिशा में कान्हा टाइगर रिजर्व ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उद्यान के सरही ग्राम में नवनिर्मित कैंटीन का गरिमामय उद्घाटन संपन्न हुआ, जिसकी कमान पूरी तरह से स्थानीय महिलाओं के हाथों में सौंपी गई है।