कोल: कलेक्ट्रेट में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, जमकर थिरके अधिवक्ता
Koil, Aligarh | Mar 23, 2024 जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में आज होली मिलन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया है। होली मिलन समारोह में राधा कृष्ण की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया तो वहीं दूसरी ओर राधा कृष्ण की झांकियों के साथ अधिवक्ता भी थिरकते हुए नजर आए हैं। इस दौरान राधा कृष्ण की झांकियों ने भजन व होली के गानों पर जमकर धमाल मचाया है।