कोल: जिला न्यायालय परिसर में धूमधाम के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह, राधा कृष्ण की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
Koil, Aligarh | Mar 23, 2024 जिला न्यायालय परिसर में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया है। होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिस पर अधिवक्ता आनंद लेते हुए नजर आए हैं। इस दौरान होली मिलन समारोह कार्यक्रम में राधा कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही।