कोल: आखा नगला में अधेड़ व्यक्ति ने बेटों पर लगाया जमीन हथियाने को लेकर मारपीट का आरोप, SSP कार्यालय पहुंचा पीड़ित
Koil, Aligarh | Mar 23, 2024 थाना जवां के गांव आखा नगला निवासी व्यक्ति ने जमीन हथियाने को लेकर बेटों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित देवी शरण ने बताया कि उनके नाम पर 8 बीघा जमीन है जिसको लेकर उनके बेटे आए दिन मारपीट करते हैं। पीड़ित का कहना है की उन्होंने मारपीट की शिकायत पुलिस को भी की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की है। वहीं मामले की शिकायत पीड़ित ने SSP से की है।