कोल: थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने महिला के घर में घुसकर की अभद्रता, शोर की आवाज सुन भागे दबंग
Koil, Aligarh | Mar 23, 2024 थाना नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित घर में घुसकर दबंग महिला के साथ अभद्रता करने लगे। शोर की आवाज सुनकर पति अपनी पत्नी के पास पहुंचा व पति ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों को देख दबंग भाग निकले। पति ने शनिवार को पुलिस से शिकायत की है।