हसपुरा: ट्रिपुल बच्चे की हत्या के मुख्य आरोपित को हसपुरा पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
हसपुरा थानाक्षेत्र के खुटहन गांव में ट्रिपुल बच्चे की हत्या रामनवमी के दिन हुआ था। जिसका मुख्य आरोपित अमंत पाल उर्फ अमन पाल को हसपुरा पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।इसकी जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने रविवार को दी। उन्होंने बताया की अमंत पाल ने खुद गुनाह कबुल किया है।