अशोक नगर: अशोकनगर कलेक्टर का सख्त संदेश स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण में लापरवाही नहीं चलेगी, तीन विभागों को दिए अहम निर्देश
अशोकनगर में गुरुवार को दोपहर 3 बजे कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की बेहतर निगरानी, कुपोषित बच्चों के उपचार, समय पर एम्बुलेंस सुविधा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के निर्देश दिए।