हरिद्वार: रुड़की बाईपास पर चेकिंग के दौरान बहादराबाद पुलिस ने गौकशी के मामले में वांछित को किया गिरफ्तार
बहादराबाद पुलिस ने गौकशी के मामले में वांछित एक आरोपी को रुड़की बाईपास से गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंतजिर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी पर मुकदमा चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।