हरिद्वार: इंडस्ट्री एरिया स्थित प्लांट में मानकों के विपरीत भरी जा रही थी सोडे की बोतलें, एसडीएम ने 768 बोतलों को किया सीज
हरिद्वार इंडस्ट्री एरिया स्थित एक दुकान में चल रहे प्लांट में मानकों के विपरीत सोडे की बोतले भरी जा रही थी। कार्रवाई करते हुए 768 सोडा बोतलों को एसडीएम ने सीज कर दिया है। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी सोडा बोतलों के सैंपल लिए हैं। बता दे कि एक दुकान पर सोडे की सील बंद बोतल में कचरा होने की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली थी। जिसका संज्ञान लिया गया।