हरिद्वार: 40वीं वाहिनी पीएसी परिसर में शुरू हुई तीन दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता, अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा ने किया शुभारंभ
हरिद्वार की 40वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आज से तीन दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उत्तराखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के कई जिलों से आई पीएसी जवानों की टीमें में प्रतिभाग कर रही हैं।