शेखपुरा में शिक्षा विभाग अंतर्गत 4 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का हुआ शिलान्यास और शुभारंभ।
15 जुलाई 2026 को शेखपुरा जिले के छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा के सपने को आज साकार किया गया है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों (डिग्री कॉलेजों) के शिलान्यास और शुभारंभ से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इन महाविद्यालयों के चालू होने से स्थानीय स्तर पर ही युवाओं को उच्च शिक्षा मिल सकेगी, जिससे उनका भविष्य संवरेगा। इसी क्रम में बेलाव पंचायत में माननीय मंत्री अशोक चौधरी ने किया शिलान्यास
मुख्य कार्यक्रम शेखोंपुरसराय प्रखंड के बेलाव पंचायत में आयोजित किया गया, जहाँ बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी द्वारा राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मंत्री महोदय ने कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने और इसे हर घर तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस महाविद्यालय में पठन-पाठन का कार्य यथाशीघ्र शुरू करा दिया जाएगा, जिससे यहाँ के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उनका भविष्य बदलेगा। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय एवं बेलाव पंचायत के मुखिया जी द्वारा माननीय मंत्री को अंगवस्त्र (शाल) और 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान के प्रतीक चिन्ह के रूप में पौधा देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मंत्री जी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महाविद्यालय परिसर में एक पौधा भी लगाया। बेलाव के साथ-साथ जिले के तीन अन्य प्रखंडों में भी उच्च शिक्षा के इन केंद्रों की आधारशिला रखी गई जिसमें घाटकुसुभा प्रखंड के बाऊघाट में बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री ललन महतो की गरिमामयी उपस्थिति में महाविद्यालय का शुभारंभ किया गया। अरियरी प्रखंड के ससवहना पंचायत में शेखपुरा के माननीय विधायक श्री रणधीर कुमार सोनी के द्वारा राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शिलान्यास संपन्न हुआ। चेवाड़ा में चेयरमैन श्री लट्टु यादव जी के द्वारा इस पुनीत कार्य का शुभारंभ किया गया। जिले के लिए इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला परिषद् अध्यक्षा
अपर समाहर्ता,
उप विकास आयुक्त,
अपर समाहर्ता (जांच)
अनुमंडल पदाधिकारी,भूमि सुधार उप समाहर्ता
जिला शिक्षा पदाधिकारी और महाविद्यालय के प्रिंसपल और शिक्षक
इनके अलावा जिले के तमाम अन्य पदाधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 15, 2026