मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने 152 ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, 76 का मौके पर कराया निराकरण
मुरैना। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शनिवार को तहसील बानमौर सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। सरकार का उद्देश्य केवल आवेदन लेना नहीं, बल्कि प्रत्येक समस्या का संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में निराकरण करना है।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनका निराकरण करें और आवेदक को भी कार्रवाई की जानकारी दें। शिविर में स�
Morena, Morena | Aug 30, 2026