बंदूक की गोली लगने से भैंस की मौत, पशु चिकित्सक से पीएम कराने की मांग
मुरैना | निरार थाना क्षेत्र
निरार थाना क्षेत्र के ग्राम बलालपुर निवासी सियाराम पुत्र भागीरथ कुशवाह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 29 अगस्त की शाम किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलाई गई बंदूक की गोली उनकी भैंस के पैर में जा लगी। गोली लगने के बाद भैंस की हालत बिगड़ गई और 30 अगस्त को उसकी मौत हो गई।
आवेदन के अनुसार मृत भैंस की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है। भैंस के दूसरी बार ब्याने की बात भी आवेदन में उल्लेखित है।
सियाराम ने थाना निरार को दिए आवेदन में पशु चिकित्सक से मृत भैंस का पोस्टमार्टम (पीएम) कराने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि भैंस की मृत्यु बंदूक की गोली लगने से हुई है या नहीं।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Morena, Morena | Aug 31, 2026