क्वारी नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, एसडीआरएफ ने पुल के नीचे से किया बरामद
मुरैना। दिमनी थाना क्षेत्र के बरेथा गांव के पास क्वारी नदी में रविवार को नहाते समय डूबे युवक का शव करीब 24 घंटे बाद सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। युवक का शव नदी के पुल के नीचे से मिला, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित पीएम हाउस पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार सत्यम परमार पुत्र अरविंद सिंह परमार रविवार को अपने दोस्तों के साथ क्वारी नदी में नहाने गया था। नहाते समय तीन दोस्तों को तो किसी तरह बाहर निकाल लिया गया, लेकिन सत्यम गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में युवक की तलाश शुरू की।
करीब 24 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने सत्यम का शव क्वारी नदी के पुल के नी�
Morena, Morena | Aug 31, 2026