मधेपुरा: आगामी 9 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के लिए जिला जज ने प्रचार वाहन को किया रवाना
मधेपुरा में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को सिविल कोर्ट परिसर से एक प्रचार वाहन को रवाना किया गया। इसका उद्देश्य आम लोगों को लोक अदालत के महत्व और इसमें अपने मामलों के निपटारे के लिए प्रेरित करना है।