बरेली: परसा खेड़ा में एक फैक्ट्री में घुसकर दबंग ने स्टाफ के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज
परसा खेड़ा के रहने वाले सूर्य अग्रवाल ने पुलिस थाने में तहरीर दी है। उसकी फैक्ट्री परसा खेड़ा में बालाजी फूड्स के नाम से है जिसमें एक दबंग शैलू साहू अपने तीन चार अज्ञात साथियों के साथ फैक्ट्री में घुसने का प्रयास करने लगा। फैक्ट्री के अंदर घुसने ना देने पर दबंगों ने गार्ड और स्टाफ के साथ मारपीट की है।