जबलपुर: न्यायालय के आदेश के बावजूद 75 वर्षीय महिला को नहीं मिल रहा घर में कमरा, एसपी से कार्रवाई की गुहार
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 75 वर्षीय वृद्ध महिला श्रीमती छोटीबाई चक्रवर्ती ने एसपी को आवेदन सौंपकर मदद की गुहार लगाई। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि न्यायालय का आदेश होने के बावजूद उन्हें उनके ही घर में रहने नहीं दिया जा रहा है। श्रीमती छोटीबाई, पत्नी स्व. हल्केराम चक्रवर्ती, निवासी बगिया टोला, सुभाष नगर, बिलपुरा रोड, वार्ड क्रमांक 78 रांझी