इटकी: इटकी के 292 अबुआ आवास लाभुकों के खाते में पहली किस्त का ऑनलाइन हुआ भुगतान
Itki, Ranchi | Mar 5, 2024 इटकी प्रखंड के 292 अबुआ आवास लाभुकों के खाते में सरकार ने पहली किस्त का ऑनलाइन भुगतान कर दिया गया है। इस संबंध में बीडीओ गौतम प्रसाद साहू ने बताया कि 388 अबुआ आवास लाभुकों को स्वीकृति पत्र मिलने के बाद सरकार ने अबतक 292 लाभुकों के खाते में पहली किस्त 15 प्रतिशत की दर से लगभग 30 हजार रुपये भेज चुकी है।