इटकी: दुमका में स्पेनिश महिला पर्यटक से गैंगरेप के मामले में झारखंड HC ने लिया स्वत: संज्ञान,मुख्य सचिव व DGP से किया जवाब तलब
Itki, Ranchi | Mar 4, 2024 झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को दुमका के हंसडीहा में स्पेन की महिला पर्यटक के साथ बीते शुक्रवार की रात हुई सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर स्वत: संज्ञान ले लिया है। साथ ही इस पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार की खंडपीठ ने राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और दुमका SP से जवाब तलब किया है।