इटकी: सौका गांव में करंट की चपेट में आने से ग्राम प्रधान व उनकी बेटी की हुई मौत
Itki, Ranchi | Mar 7, 2024 रांची के इटकी थाना क्षेत्र के सौका गांव में बुधवार की सुबह करंट की चपेट में आने से ग्राम प्रधान और उसकी बेटी की मौत हो गई है। मृतक पेशे से किसान थे। उनकी पहचान संजय उरांव और उनकी बेटी सोनाली कुमारी के रूप में हुई है। मृतक संजय की उम्र 42 वर्ष और उनकी बेटी की 5 वर्ष थी।