झांसी: बहन को कॉलेज छोड़ने जा रहे आइसक्रीम रिक्शा चालक को पीटने वाले टीएसआई को एसएसपी ने किया निलंबित
Jhansi, Jhansi | Apr 29, 2025 सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रिक्शा चालक को पीटने के मामले को गंभीरता से लेकर एसएसपी ने टीएसआई को निलंबित कर पूरे प्रकरण की जांच करने के आदेश जारी कर दिए है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में हंसारी राजगढ़ रोड पर बेरियर लगाकर एक रिक्शा चालक के साथ यातायात में तैनात दरोगा मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा था। जिसे निलंबित कर दिया।