देवबंद: नागल में तीन दिन से लापता युवक का शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
नागल में एक युवक का शव उसी के खेत पर पेड़ से फंदे पर लटका मिला है। युवक के गले पर धारदार हथियार से कट का निशान है।शव के पास से चाकू व बाइक मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान थाना नागल के गांव सीडकी निवासी 25 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है।