देवबंद: देवबंद में कॉलोनाइजर पर करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप, पीड़ित लोगों ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार
देवबंद के सांपला रोड के रहने वाले दर्जनों लोग नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे और एक कॉलोनाइजर पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। लोगों का आरोप था की दुआ कॉलोनी में प्लाट खरीदने के नाम पर वह कॉलोनाइजर को करीब 3 करोड रुपए दे चुके हैं। लेकिन प्लांट उनके नाम नहीं किया जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।