देवबंद: देवबंद में एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का लगाया आरोप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
देवबंद में एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। महिला की शादी बीते 8 सितंबर को देवबंद के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही आरोपी पति रुखसाना के साथ मारपीट करने लगा था। आरोप है कि महिला को उसके पति ने तीन तलाक दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।