देवबंद: रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किए जाने की बजरंग दल के नेता ने की मांग
देवबंद रुड़की रेल मार्ग पर बनेड़ा खास गांव में बने रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर किए जाने की मांग फिर से उठने लगी है। इसके लिए बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी में मुख्यमंत्री व डीएम को पत्र लिखा है। विकास त्यागी ने भेजे पत्र में बताया कि देवबंद रुड़की रेल मार्ग बनकर तैयार हो गया है।