देवबंद: गांव अंबेहटा चांद के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने के दावे से ग्रामीणों में दहशत,वीडियो हुआ वायरल
देवबंद में तेंदुए की दस्तक की अफवाह फैली हुई है। गांव अंबेहटा चांद के जंगल मे तेंदुआ दिखाई देने के दावे से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सड़क पार कर रहे तेंदुए जैसे जानवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो गांव के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद होना बताया जा रहा है। जिसमे एक जानवर सड़क पार करता हुआ दिखाई दे रहा है।