देवबंद: देवबंद में करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की हुई दर्दनाक मौत, घटना से परिजनों में मचा कोहराम
देवबंद में दो सगे भाइयो की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाई निर्माणाधीन बेसमेंट में खेल रहे थे। घटना बुधवार दोपहर की है। मोहल्ला बढ़जियाउलहक निवासी नौशाद कुरैशी का 15 वर्षीय पुत्र हुजैफ अपने छोटे भाई सुफियान के साथ मोहल्ले में ही स्थित निर्माणधीन बेसमेंट में खेल रहा था।इसी दौरान यह हादसा हो गया। दोनों बच्चों की मौत से कोहराम मचा है।