लोहरदगा: लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन की कमान फिर धीरज प्रसाद साहू को, खिलाड़ियों को मिलेंगे बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के अवसर।
लोहरदगा में क्रिकेट को नई ऊंचाई देने की दिशा में जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने कदम बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार दोपहर लगभग 12:00 बजे आयोजित वार्षिक आमसभा में इस बार सबसे अहम चर्चा यह रही कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, नियमित प्रतियोगिता और बड़े मंच का अवसर कैसे उपलब्ध कराया जाए।