बाह: 3 अभियुक्तों द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गई संपत्ति को लेकर गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कुर्की की कार्रवाई
उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा माफिया के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जैतपुर के तड़हैता में 3 अभियुक्तों द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गई अवैध संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई की है, कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत 27,74,862 रुपए है।