बाह: बड़ा गांव के पास आवारा स्वान से टकराई बाइक, दो लोग घायल
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा गांव के पास का एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जिसमें एक आवारा स्वान से बाइक टकरा गई और दो लोग घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार जारी है।