बाह: छदामी मठ के पास बस और यात्री टेंपो में हुई भिड़ंत, टेंपो में सवार तीन लोग हुए घायल
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत छदामी मठ के पास बस और यात्री टेंपो में जोरदार भिड़ंत हो गई,इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, ग्रामीणों के द्वारा एंबुलेंस को सूचना दी गई, एंबुलेंस के द्वारा घायल हुए तीनों लोगों को सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया है, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया है।