रामपुर मनिहारन: नानौता के गंगोह रोड पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, हादसे से मचा हड़कंप
नानौता के गंगोह रोड पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार व्यक्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय कहर सिंह पुत्र प्रकाश चंद निवासी भलोलपुर के रूप में हुई है।