झुंझुनू: बस स्टैंड झुंझुनूं के पास ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर आवारा सांड ने किया हमला, पुलिस कर्मी हुआ घायल
झुंझुनू बस स्टैंड के पास मंगलवार सुबह 11:00 के आसपास ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी वीरेंद्र कुमार पर वहां पर घूम रहे एक आवारा सांड ने अचानक से हमला कर दिया सांड के हमले से यातायात पुलिस कर्मी वीरेंद्र कुमार घायल हो गया जिनको स्थानीय लोगों की मदद से बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार देकर ट्रोमा वार्ड में भर्ती किया गया है और इलाज जारी है