झुंझुनू: झुंझुनू के काजड़ा गांव में घर में खड़ी कार का कट गया टोल, एक महीने से खड़ी है कार घर पर
झुंझुनू के काजडा गांव में घर में खड़ी कार का टोल कटने का एक मामला सामने आया है काजडा गांव के दयापाल कुमावत ने बताया कि सोमवार सुबह 10:00 बजे के आसपास उनके पास मोबाइल पर मैसेज आया और ₹85 का टोल कट गया टोल गुड़गांव के खेरकी डोला में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर कटा है जबकि दयापाल का कहना है एक महीने से उनकी कार घर पर खड़ी है