झुंझुनू: झुंझुनू के युवक ने खोए हुए ₹500000 के गहनों की पोटली लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया, युवक का हुआ सम्मान
झुंझुनू के खेमी सती चौराहे के पास ठेला लगाने वाले विजेंदर को 13 फरवरी शाम 4:00 बजे के आसपास एक महिला जो फल खरीदने के लिए आई थी उसके गहनों की पोटली जिसमें करीब 5 लाख रुपए के गहने थे भूलकर चली गई युवक ने 2 दिन बाद महिला को वापस वह गहनों की पोटली लौटा दी आज मंगलवार को झुंझुनू उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष महिला के परिजनों ने युवक का सम्मान किया है