झुंझुनू: आने वाली गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर ने जलदाय विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक
झुंझुनू जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने जलदाय विभाग के अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सोमवार शाम 5:00 के आसपास कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष बैठक आयोजित की, बैठक में आने वाले गर्मी के मौसम के मध्य नजर पानी की सप्लाई व गर्मी के मौसम में पनपने वाली मौसमी बीमारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए