झुंझुनू: जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
झुंझुनू मुख्यालय के एक निजी स्कूलों में जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की प्रदर्शनी का जिला कलेक्टर रामावतार मीणा व जिला प्रमुख हर्षाणी कुलहरी ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे के आसपास उद्घाटन किया इस प्रदर्शनी में जिले भर के नन्हे नन्हे 192 वैज्ञानिक शामिल हुए जिन्होंने अनेकों प्रोजेक्ट पर काम कर उनकी प्रदर्शनी लगाई है जिला कलेक्टर ने सभी को बधाई दी